सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Purnagiri Dham resonated with the chant of Jai Mata Di.

Champawat News: जय माता दी के उद्घोष से गुंजायमान रहा पूर्णागिरि धाम

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 08 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Purnagiri Dham resonated with the chant of Jai Mata Di.
विज्ञापन
पूर्णागिरि/टनकपुर। मां पूर्णागिरि मेले के आठवें दिन आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार को अवकाश के चलते उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। धाम क्षेत्र दिन-रात जय माता दी के उद्घोष से गुंजायमान रहा।
Trending Videos

मैदानी इलाकों में बढ़ रही गर्मी के चलते श्रद्धालुओं ने रात और तड़के पैदल यात्रा को प्राथमिकता दी जिससे मुख्य मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं की भारी आमद से बूम, ठूलीगाड़ और भैरव मंदिर की पार्किंग पूरी तरह भर गईं। ककरालीगेट से मुख्य मंदिर तक रात में दूधिया रोशनी (लाइट) की व्यवस्था की गई है। मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि दर्शन की व्यवस्था 24 घंटे सुचारू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल सीमा खुलते ही बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को उमड़े भक्त
नेपाल में आम चुनाव संपन्न होने के बाद शारदा बैराज सीमा खुलते ही ब्रह्मदेव मंडी (नेपाल) में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। मान्यता के अनुसार मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद बाबा सिद्धनाथ के दर्शन अनिवार्य हैं। चुनाव के कारण बॉर्डर सील रहने से व्यापार ठप था,लेकिन अब बाजार में खासी चहल-पहल है। ब्रह्मदेव व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहन देव पंत ने बताया कि खिलौने, कपड़े और कॉस्मेटिक की बिक्री में भारी उछाल आया है। एसएसबी की जांच के बाद श्रद्धालुओं को बैराज मार्ग से नेपाल भेजा जा रहा है। मंदिर में पुजारी गोविंद उप्रेती आदि ने पूजा कराई। समिति के सदस्य प्रेम सिंह नायक ने बताया कि समिति की ओर से मंदिर परिसर में पेयजल, साफ सफाई और बैठने की व्यवस्था की गई है।
यूपी के जिला बदायूं के दातागंज के पूर्व सभासद और किराना व्यापारी दिनेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि वह परिवार के साथ आए हैं उनको बाबा सिद्धनाथ के दर्शन आसानी हो गए हैं।

सुरक्षा और बचाव, जल पुलिस ने बचाई दो जिंदलियां
शारदा घाट पर स्नान के दौरान यूपी के हरदोई निवासी शोभित (20) और शिवम (19) गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे। घाट पर तैनात जल पुलिस के गोताखोर राकेश गिरी और उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस की खोया-पाया सेल ने शाहजहांपुर की 70 वर्षीय रुक्मणी देवी और कई बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया।
ब्रह्मदेव मंडी बाजार के व्यापारियों के चेहरे खिले, उत्साहित
नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित सिद्धबाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का प्रतिदिन रैला आने से बाजार गुलजार है। दुकानों में जमकर खरीदारी से व्यापारी खुश नजर आए। ब्रह्मदेव व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन देव पंत ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। नगर पालिका की ओर से बाजार में पेयजल, सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को कोई समस्या होने पर व्यापार मंडल से संपर्क कर सकते हैं। व्यापार मंडल सचिव यज्ञराज भट्ट ने बताया कि आम सभा चुनाव की राजनैतिक हलचल से उत्साह है और बाजार में भी श्रद्धालुओं का आना तेज है। खिलौने, कपड़े, कास्मेटिक की बिक्री बढ़ गई है। व्यापार मंडल के पूर्व कोषाध्यक्ष दशरथ भारती ने बताया कि बिक्री अच्छी हो रही है। अभी मेले की शुरुआत है। नवरात्र में और अधिक श्रद्धालु आएंगे।

प्रशासनिक कार्रवाई : 11 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे
मेला क्षेत्र के नागा इलाके में पानी की किल्लत की शिकायतों के बाद जल संस्थान ने बड़ी कार्रवाई की है। अधिशासी अभियंता आरपी डोबवाल ने बताया कि जांच टीम ने 11 अवैध कनेक्शन काटकर पाइप जब्त किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पानी की चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुजारी नंदा बल्लभ तिवारी ने पहले ही अवैध कनेक्शनों का मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed