सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Secure employment for Agniveers even after service: ADG Manishi Kumar

सेवा के बाद भी अग्निवीरों के लिए सुरक्षित हैं रोजगार : एडीजी मनीष कुमार

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 03 Mar 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Secure employment for Agniveers even after service: ADG Manishi Kumar
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। भारतीय सेना में अग्निवीरों के चयन के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और अत्याधुनिक संसाधनों के साथ संचालित की जा रही है। रिक्रूटिंग जोन लखनऊ के एडीजी मेजर जनरल मनीष कुमार ने बताया कि भर्ती में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल टाइमिंग सिस्टम और यूनिक कोड जैसी तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।
Trending Videos

मेजर जनरल कुमार ने स्पष्ट किया कि चार साल की सेवा के दौरान अग्निवीरों को आधुनिक हथियारों, तकनीकी शिक्षा और कंप्यूटर का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेवाकाल के बाद बाहर होने वाले 75 फीसदी सैनिकों के भविष्य के लिए भी भारत सरकार ने पुख्ता रोजगार प्रबंध किए हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की ओर से भर्ती में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और युवाओं को सेना के मानकों के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिक अग्निवीरों का चयन संभव

एडीजी मेजर जनरल मनीष कुमार ने बताया कि चार वर्ष पूर्व 2022 में शुरू हुई अग्निवीर भर्ती का पहला बैच बाहर होने से इस बार अधिक अग्निवीरों का चयन होने की संभावना है। वर्ष 2022 में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। तब के पहले बैच के 75 फीसदी अग्निवीर सैनिक बाहर होंगे, इनके लिए भारत सरकार के अलावा राज्य सरकारों में विभिन्न स्थानों विभागों में रोजगार तय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed