सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Six houses of Bakhli collapsed due to debris falling in Mangoli Lohaghat

Uttarakhand News: मलबा आने से बाखली के छह मकान ध्वस्त, परिवारों के लोगों ने भागकर बचाई जान

अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 01 Sep 2025 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

लोहाघाट ब्लाॅक के मंगोली के पूर्व प्रधान चांद सिंह बोहरा ने बताया कि बारिश के साथ आए मलबे से बाखली के छह मकान ध्वस्त हो गए हैं। मलबा आते वक्त लोग घरों में थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।

Six houses of Bakhli collapsed due to debris falling in Mangoli Lohaghat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोहाघाट ब्लाॅक के मंगोली के पूर्व प्रधान चांद सिंह बोहरा ने बताया कि बारिश के साथ आए मलबे में बाखली में रहने वाले कुंवर राम, कन्हैया लाल, मोहन राम, महेश राम, मदन राम और कमला देवी के मकान ध्वस्त हो गए हैं। मलबा आते वक्त लोग घरों में थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।

Trending Videos

सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम ने आपदा प्रभावितों को अन्यत्र शिफ्ट कराया। बारिश से छड़खोला के पास मार्ग पर मलबा आ गया। वहीं, झूमाधुरी मंदिर को जोड़ने वाले शहीद प्रकाश सिंह मोटर मार्ग की दीवार टूट गई है। रोडवेज कार्यशाला की दीवार टूटने से पास स्थित मंदिर को खतरा पैदा हो गया है। छमनियां में सड़क किनारे नालियों के चोक होने से बारिश का पानी लक्ष्मी चतुर्वेदी के गोशाला में घुस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाराकोट के नौमाना के ग्राम प्रधान संजय जोशी ने बताया कि बारिश से हेमा देवी पत्नी स्व. प्रकाश चंद्र जोशी का प्रधानमंत्री आवास योजना से बने घर के आंगन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे आवास को खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed