फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   State Guest House to be built in Tanakpur at a cost of crores

Uttarakhand: बड़ी सौगात...टनकपुर में करोड़ों की लागत से बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, सीएम आवास और ऑफिस भी शामिल

Tue, 18 Aug 2026 10:13 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: Heera Updated Tue, 18 Aug 2026 10:13 PM IST
सार

टनकपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे स्टेट गेस्ट हाउस से पूरे प्रदेश की सरकारी मशीनरी पर नजर रखी जा सकेगी। इसमें मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री कार्यालय, कॉन्फ्रेंस हॉल, पांच वीवीआईपी और नौ वीआईपी रूम का निर्माण हो रहा है। 

विज्ञापन
State Guest House to be built in Tanakpur at a cost of crores
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 

विज्ञापन

पहाड़ के प्रवेश द्वार टनकपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे स्टेट गेस्ट हाउस से ही पूरे प्रदेश की मशीनरी पर नजर रखी जा सकेगी। गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री कार्यालय, कॉन्फ्रेंस हॉल के साथ ही पांच वीवीआईपी रूम, नौ वीआईपी रूम का भी निर्माण हो रहा है। मार्च 2027 तक स्टेट गेस्ट हाउस का मुख्य भवन तैयार करने और पूरी परियोजना अगस्त 2027 में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।

वर्तमान में चंपावत विधानसभा सीट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीट होने से वीवीआईपी है। टनकपुर पहाड़ का प्रवेश द्वार होने पर पहाड़ से नीचे उतरते और चढ़ते समय वीवीआईपी और वीआईपी की प्रमुख पड़ाव है। यहां उनके ठहरने के लिए बेहतर सुविधा की आवश्यकता को देखते हुए सीएम की पहल पर ब्रिडकुल 61.79 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना से कार्य कर रही है। एक फरवरी 2026 से कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू किया है।

विज्ञापन

परियोजना में स्टेट गेस्ट हाउस में सीएम आवास, ऑफिस, ओएसडी ऑफिस और रेस्ट रूम, सुरक्षा कर्मी रेस्ट रूम, गेस्ट रूम, कॉमन और पर्सनल वेटिंग रूम, पांच वीवीआईपी रूम सूट, नौ वीआईपी रूम, कॉन्फ्रेंस हॉल, किचन स्टोर, डाइनिंग हॉल, अधिकारी ऑफिस, व्यवस्था अधिकारी ऑफिस, स्टाफ ऑफिस, ट्रांजिट हॉस्टल में छह बेड डॉरमेट्री दो, सिंगल रूम छह, डीलक्स रूम चार, किचन, स्टोर, डाइनिंग हॉल, मैनेजर रूम, बिजनेस सेंटर, स्टाफ क्वार्टर टाइप टू आठ का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि परियोजना में सिंचाई विभाग सब डिविजन और नलकूप विभाग का ऑफिस ब्लॉक और वन विभाग के टाइप टू के चार यूनिट आवास भी बन रहे हैं। नए वर्ष में स्टेट गेस्ट हाउस का निर्माण पूरा होते ही सीएम आवश्यकता पड़ने पर टनकपुर से भी पूरे प्रदेश में नजर रख सकेंगे और अतिथि गृह में लोग रुक सकेंगे।

स्टेट गेस्ट हाउस के मुख्य भवन का निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। प्रथम चरण में स्टेट गेस्ट हाउस के मुख्य भवन का कार्य किया जा रहा है। पूरी परियोजना अगस्त 2027 तक पूरी कर ली जाएगी। अभी नलकूप विभाग और सिंचाई विभाग के ऑफिस का कार्य शुरू नहीं हो सका है। नलकूप विभाग का कार्यालय शिफ्ट होते ही उसका निर्माण शुरू कराया जाएगा। -संदीप सिंह रावत- प्रोजेक्ट मैनेजर , ब्रिडकुल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed