{"_id":"6a831b00040cf124d103054b","slug":"video-satun-athun-rooted-in-the-folk-beliefs-of-the-mountains-will-begin-on-august-19-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पहाड़ की लोक आस्था से जुड़ा सातूं-आठूं 19 अगस्त से शुरू होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पहाड़ की लोक आस्था से जुड़ा सातूं-आठूं 19 अगस्त से शुरू होगा
अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:00 PM IST
Link Copied
चंपावत। पहाड़ की लोक आस्था से जुड़ा सातूं-आठूं 19 अगस्त से शुरू होगा, इसके शुरुआत सोमवार को बिरुड़ पंचमी से शुरू हो गई है। नगर के ज्ञालीसेरान और मल्ली मादली में महिलाओं ने बिरुड़ भिगाए। पारंपरिक तरीके पूजा अर्चना कर महिलाओं ने सातूं-आठूं पर्व के लिए सप्त अनाज भिगोया।धार्मिक अनुष्ठान के तहत चना, गेहूं, मटर, राजमा समेत सात अनाजों को भिगो कर मंदिर में रखे गया। स्थानीय जानकार उमा पांडेय ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान के बीच चना, गेहूं, गुरूस, मटर, कलों, राजमा और सोटी आदि सात प्रकार के अनाज को बर्तन में भिगोया गया। सप्त अनाज के साथ पोटली में गेहूं, सरसों, हल्दी, दुर्वाघास और हरा फल रखा गया। बिरुड़ पंचमी को महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि, पति की दीर्घायु और संतान के मंगल के लिए व्रत रखती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।