{"_id":"6a0c9aafc3a84ac114041bd3","slug":"the-hand-pump-in-the-government-polytechnic-campus-is-out-of-order-champawat-news-c-229-1-shld1019-139350-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में लगा हैंडपंप खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में लगा हैंडपंप खराब
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 19 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के राजकीय पॉलीटेक्निक में खराब पड़ा सोलर हैंड पंप। स्रोत: स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के पास स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में लगा सोलर हैंडपंप खराब पड़ा है। इस कारण छात्र-छात्राओं के साथ आवासीय काॅलोनी में रहने वाले कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की व्यवस्था करने में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने जल्द खराब हैंडपंप को ठीक कराने की मांग की है।
प्रधानाचार्य धर्मेंद्र प्रकाश ने बताया कि कुछ समय से परिसर में लगा सोलर हैंडपंप खराब पड़ा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में संस्थान के छात्रावास में करीब 150 छात्र-छात्राएं रहते हैं। साथ ही आवासीय भवनों में 26 परिवार रह रहे हैं। इन सभी को दैनिक उपयोग के लिए पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इन दिनों संस्थान में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं इससे समस्या और गंभीर हो गई है। प्रधानाचार्य ने बीते सोमवार को जल संस्थान को पत्र भेजकर सोलर हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग की है।
कोट
राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में लगे सोलर हैंडपंप को ठीक करने के लिए मंगलवार को कर्मचारियों को भेजा है। जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। - चंद्रशेखर पंत, अवर अभियंता जल संस्थान लोहाघाट
विज्ञापन
Trending Videos