{"_id":"6ab42952a3ac805d9a055482","slug":"vacant-government-buildings-to-be-put-to-use-an-action-plan-will-be-formulated-for-the-convenience-of-villagers-champawat-news-c-229-1-cpt1009-144721-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खाली पड़े सरकारी भवनों का होगा उपयोग, ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए बनेगी कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खाली पड़े सरकारी भवनों का होगा उपयोग, ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए बनेगी कार्ययोजना
Thu, 24 Sep 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में खाली पड़े सरकारी भवनों को स्थानीय जरूरत के अनुसार उपयोग में लाने की तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार को जिला सभागार में बैठक हुई जिसमें जिलाधिकारी मनीष कुमार ने ऐसी परिसंपत्तियों का चिह्नांकन कर उन्हें ग्रामीणों के काम में लाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
इन भवनों में स्वयं सहायता समूहों के लिए वितरण केंद्र, मशरूम उत्पादन केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र और लाइब्रेरी संचालित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा क्षेत्र की जरूरत के अनुसार अन्य जनोपयोगी गतिविधियां भी शुरू की जा सकेंगी। डीएम ने अधिकारियों को प्रत्येक अनुपयोगी परिसंपत्ति की स्थिति और स्थानीय आवश्यकता का आकलन करने के लिए कहा।
बैठक में डीएफओ धिनो पुरुषोत्तमन, प्रभारी सीडीओ अजय सिंह, एडीएम केएन गोस्वामी, एपीडी विम्मी जोशी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। सभी बीडीओ वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।