फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Road repairs begin; blacktopping underway in Pati-Devidhura.

Champawat News: सड़कों की मरम्मत शुरू, पाटी-देवीधुरा में डामरीकरण

Thu, 24 Sep 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 24 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Road repairs begin; blacktopping underway in Pati-Devidhura.
पाटी (चंपावत)। जिले में बारिश से क्षतिग्रस्त हुईं सड़कों की मरम्मत और डामरीकरण शुरू हो गया है। पाटी और देवीधुरा क्षेत्र में सड़क समतल करने का काम पूरा कराया गया है। इससे लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख मार्गों के साथ ग्रामीण सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। एनएच, लोक निर्माण विभाग और संबंधित कार्यदायी संस्थाओं की ओर से सड़कों पर पैचवर्क और डामरीकरण का काम किया जा रहा है। बारिश के दौरान बने गड्ढों और उखड़े हिस्सों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जिन मार्गों पर बारिश से अधिक नुकसान हुआ है, वहां मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन

एनएच खंड के ईई विभोर गुप्ता ने बताया कि मरम्मत कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा कर लिया जाएगा। इधर प्रशासन की ओर से सड़कों की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि क्षतिग्रस्त मार्गों को जल्द यातायात के लिए सुचारु और सुरक्षित बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed