सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vacant posts of lecturers disrupt studies in inter colleges

Champawat News: प्रवक्ताओं के रिक्त पदों से इंटर कॉलेजों में गड़बड़ाई पढ़ाई

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 24 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Vacant posts of lecturers disrupt studies in inter colleges
विज्ञापन
चंपावत। जिले में महिला और सामान्य शाखाओं में प्रवक्ताओं के 282 पद रिक्त चल रहे हैं। रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण शासन की ओर से विद्यालयों में 185 अतिथि शिक्षक तैनात किए गए हैं। बावजूद इसके जिले के इंटर कॉलेजों में अब भी 122 पद ऐसे हैं जहां स्वीकृत पदों पर प्रवक्ता नहीं है। ऐसे में विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

जिले में महिला और सामान्य शाखाओं के कुल 63 इंटर कॉलेज संचालित हैं। इनमें से 44 विद्यालय दुर्गम क्षेत्रों में और 19 विद्यालय सुगम क्षेत्रों में हैं। इन विद्यालयों में करीब 10 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए सामान्य शाखा में प्रवक्ताओं के 492 पद स्वीकृत हैं। इनमें से हिंदी में 34, अंग्रेजी 22, संस्कृत 25, भौतिक विज्ञान 32, रसायनशास्त्र में 25, गणित 12, जीव विज्ञान 25, राजनीति शास्त्र 35, अर्थशास्त्र 31, इतिहास 08, भूगोल 25, समाजशास्त्र 05 और वाणिज्य में 02 रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह महिला वर्ग भी प्रवक्ता में 68 स्वीकृत पदों के सापेक्ष 44 पद रिक्त हैं। प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति नहीं हो पाने के कारण शासन की ओर से विद्यालयों में 185 अतिथि शिक्षक तैनात किए गए हैं। बावजूद इसके जिले के इंटर कॉलेजों में 122 पद रिक्त चल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos






प्रवक्ता मिलने की उम्मीद

इस सत्र में जिले के विद्यालयों में प्रवक्ताओं की तैनाती होने की उम्मीद है। बीते शिक्षा सत्र में विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बिना प्रवक्ताओं के पढ़ाई करनी पड़ी थी। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई। विभागीय स्तर पर रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को राहत मिलने की उम्मीद है।



कोट



प्रवक्ताओं के पदों पर नियुक्ति के लिए निदेशालय को पत्र भेजा गया है। प्रवक्ताओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। नियुक्ति होने पर प्राथमिकता के आधार पर तैनाती की जाएगी। - मान सिंह बिष्ट, प्रभारी सीईओ, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed