सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   We demand our rights, we don't beg from anyone.

Champawat News: हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 12 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
We demand our rights, we don't beg from anyone.
चंपावत में सीएमओ कार्यालय परिसर में मांगों के लिए धरना प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ताएं। संवाद
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर/लोहाघाट/पाटी। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने बृहस्पतिवार को नौ सूत्री मांगों के लिए सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष रुकमणी देवी के नेतृत्व में आशाओं ने हम अपना अधिकार मांगते, नहीं किसी से भीख मांगते के नारे लगाए।
Trending Videos

आशा वर्कर्स ने कहा कि वे वर्षों से स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बनकर काम कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें न तो नियमित कर्मचारी का दर्जा मिला है और ना ही सम्मानजनक वेतन। वर्ष 2021 में डीजी हेल्थ उत्तराखंड की ओर से आशाओं का मानदेय 11,500 रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव लागू करने की बात कही गई थी लेकिन अब तक वह वादा पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष हेमा जोशी ने कहा कि उन्हें कई महीनों तक प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जाता। बाद में आशाओं ने सीएमओ कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन करने वालों में पुष्पा बिष्ट, कविता भट्ट, कविता बिष्ट, ललिता जोशी, हेमा जोशी, निर्मला त्रिपाठी, सीता चौधरी, ऊषा थ्वाल, प्रमिला जोशी, लक्ष्मी देवी आदि आशाएं शामिल रहीं।
टनकपुर में यूनियन अध्यक्ष लीला और उपाध्यक्ष मीरा कश्यप के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने टनकपुर अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। वहां लीला नेगी, विमला बिष्ट, गीता खर्कवाल, आशा जोशी, मुन्नी ज्याल, नीला चंद, शमशाद बानो, इंदु सिंह, सीता देवी, रेखा रावत आदि थीं।
लोहाघाट में ट्रेड यूनियन एक्टू से संबद्ध आशा वर्कर्स यूनियन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा के नेतृत्व में आशाओं ने उप जिला अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। वहां ब्लाॅक अध्यक्ष रीता सिंह, जिला सचिव पदमा प्रथोली, रीना सिंह, ममता देवी, आशा सामंत, आयसा, कौशल्या पांडेय, रीतू, मंजू देवी, रेखा बिष्ट आदि मौजूद रहीं।
इधर पाटी में ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय के नेतृत्व में आशाओं ने पाटी अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। वहां निर्मला जोशी, दीपा देवी, सरस्वती देवी, हेमा तिवारी, कविता बोहरा, मंजू मनराल, नीमा देवी, पार्वती गहतोड़ी, भावना, अनीता भट्ट आदि मौजूद रहीं।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed