सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   With the operation of Mela special trains, it is becoming easier for the devotees to visit the Mother Goddess.

Champawat News: मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन से मां के दर्शन करना हो रहा श्रद्धालुओं के लिए आसान

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 23 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
With the operation of Mela special trains, it is becoming easier for the devotees to visit the Mother Goddess.
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ ही मेला स्पेशल ट्रेन और डेमू, पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों से श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। रविवार को मेला अवधि में सर्वाधिक 11,109 यात्री ट्रेनों से निकले। इनमें अधिकांश श्रद्धालु शामिल रहे। दिन भर स्टेशन में मां के जयकारों की गूंज रही।
Trending Videos

रेलवे के वरिष्ठ वाणिज्य अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि 20 मार्च को 7,940, 21 मार्च को 7,930 और 22 मार्च को 11,109 यात्रियों से स्टेशन से टिकट क्रय किया। जो इस मेला अवधि में सर्वाधिक यात्री हैं। मेले के दौरान रेलवे की ओर से दोपहर 1:10 बजे टनकपुर से कासगंज और रात 9:35 बजे बरेली जंक्शन के लिए मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। दोनों ट्रेनें खचा-खच भर कर आ और जा रही हैं। स्टेशन में मेला स्पेशल ट्रेन का इंतजार कर रहे श्रद्धालु ओमपाल, मेघराज निवासी आंवला, बरेली, उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह बरेली से मेला स्पेशल से ही आए थे। रविवार की रात 12 बजे मां के दर्शन किए और सोमवार को आज दोपहर वापस मेला स्पेशल ट्रेन से ही लौट रहे हैं। स्पेशल ट्रेन संचालित होने से उनको आसानी हुई है। इधर, स्टेशन परिसर में ट्रेनों से श्रद्धालुओं के आने और जाने से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed