{"_id":"6ab6302e43ec7e4940056277","slug":"dehradun-voter-list-revision-chief-electoral-officer-bvr-purushottam-reviews-documents-in-raipur-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड एसआईआर: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया देहरादून में स्थलीय निरीक्षण, चैकिंग कर जांचे दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड एसआईआर: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया देहरादून में स्थलीय निरीक्षण, चैकिंग कर जांचे दस्तावेज
Fri, 25 Sep 2026 02:01 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:01 PM IST
सार
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर निर्वाचन विभाग ने जमीनी स्तर पर जांच तेज कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून के सारथी विहार पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की और मतदाताओं से सीधे बातचीत कर अभियान का फीडबैक लिया।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित सारथी विहार में सुपर चैकिंग के अंर्तगत स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दस्तावेजों की जांच कर मतदाताओं से बातचीत की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जांच में पाया कि बीएलओ, ईआरओ स्तर पर फार्म-7 का विधिवत निस्तारण किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने जुटे फील्ड स्टॉफ की सराहना करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर सभी बीएलओ पूरी मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: भाजपा में राज्यसभा प्रत्याशी के लिए मंडल संतुलन कसाैटी, आज बैठक, तीन नामों का पैनल चुना जाएगा
विज्ञापन
मुख्य निवार्चन अधिकारी कहा कि आगामी 3 अक्टूबर को प्रदेश में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा उन्होंने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता 3 अक्तूबर के बाद अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य चेक कर लें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, ईआरओ रायपुर डॉ अपूर्वा सिंह सहित बीएलओ एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।