फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   17 lakh fraud in the name of job placement

Haridwar News: नौकरी लगाने के नाम पर 17 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 28 Sep 2026 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
17 lakh fraud in the name of job placement
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती से मैट्रिमोनियल साइट के जरिये हुई पहचान के बाद नौकरी लगवाने का झांसा देकर 17 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पीड़िता का सोना गिरवी रखवाकर रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। इसके बाद कार की चाबी लेकर कार और उसमें रखे मोबाइल व मूल दस्तावेज लेकर फरार हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शिवालिक नगर निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 फरवरी को उसकी पहचान जीवनसाथी मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से आगरा निवासी समनदीप सिंह निवासी अशोक नगर लोहामंडी, जिला आगरा से हुई थी। उसने उसे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद नौकरी और अन्य खर्चों के नाम पर करीब 17 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

आरोप है कि समनदीप ने उसका सोना लॉगिन कराने के नाम पर कैपरी और मणप्पुरम कंपनी में गिरवी रखवा दिया और लोन की रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। इसके अलावा उसके सोने पर बिना जानकारी दिए 60 हजार रुपये का अतिरिक्त लोन भी ले लिया। आरोप है कि करीब तीन महीने पहले समनदीप उसकी कार की चाबी यह कहकर ले गया कि लॉगिन कराने के बाद दो घंटे में वापस लौट आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि वह उसे पार्लर में बैठाकर उसकी मारुति सेलेरियो कार लेकर फरार हो गया। कार में मोबाइल फोन के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, आरसी समेत अन्य मूल दस्तावेज रखे थे। इस पूरे मामले में अमित नाम का व्यक्ति भी शामिल है। दोनों ने उसे छह महीने तक ग्राहकों के लोन की पहली किस्त खुद भरने और कंपनी से 43 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलने का भरोसा दिया था। बाद में न तो नौकरी मिली और न ही रकम वापस की गई। अब धोखाधड़ी का पता चलने पर उसने रविवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed