फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Home guard accused of molesting female constable, report filed

Haridwar News: होमगार्ड पर महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 28 Sep 2026 06:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Home guard accused of molesting female constable, report filed
हरिद्वार। पुलिस कार्यालय रोशनाबाद की एक शाखा में नियुक्त महिला आरक्षी ने दूसरी शाखा में ड्यूटी करने वाले होमगार्ड पर लगातार परेशान करने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि व्हाट्सएप पर लगातार संदेश भेजे गए। आरक्षी का पीछा कर हाथ पकड़ लिया। शिकायत के आधार पर सिडकुल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शिकायत में महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि तैनात होमगार्ड कुलदीप काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। कई बार समझाने की कोशिश के बावजूद उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि कार्यालय से बाहर निकलने पर भी उसका पीछा करता है। मोबाइल पर संदेश भेजकर परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि 22 सितंबर को सरकारी काम से डीएम कार्यालय पहुंचने पर पीछा कर वहां आ गया। उसका हाथ पकड़कर अभद्रता करने लगा। एक व्यक्ति के आने पर हाथ छोड़कर वहां से निकल गया। इसके बाद इसकी शिकायत एसएसपी से की। इसके बाद सिडकुल थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed