{"_id":"6adb4d342b6df4ed28033166","slug":"20-villages-in-pathri-lack-bus-service-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-155778-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पथरी के 20 गांवों को बस सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पथरी के 20 गांवों को बस सुविधा नहीं
विज्ञापन
फेरूपुर-पथरी मार्ग पर बस चलाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। हरिद्वार बस स्टैंड से फेरूपुर होते हुए पथरी थाने तक के मार्ग पर ग्रामीण परिवहन निगम की बस सुविधा से वंचित हैं। इस मार्ग पर करीब बीस गांव पड़ते हैं, जहां बसें नहीं चलती हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इस मार्ग पर बस चलाने की मांग की है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्रम खरोला, बहादराबाद ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी और आदर्श टिहरी नगर के ग्राम प्रधान मंजीत खरोला ने बताया कि परिवहन निगम के अधिकारियों से कई बार मांग की गई है। उनका कहना है कि इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। थक-हारकर अब मुख्यमंत्री से बस चलाने की गुहार लगाई गई है।
मिस्सरपुर के पंकज चौहान, आदर्श टिहरी नगर के उम्मेद सिंह रावत, फेरूपुर के मनोज कश्यप और जिला पंचायत सदस्य सोहनवीर पाल ने जनहित में बस संचालन को बहुत जरूरी बताया है। उनका मानना है कि परिवहन निगम की बसें चलने से लोगों का समय और पैसा दोनों बचेंगे। ग्रामीण समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी और आर्थिक बोझ भी घटेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड परिवहन निगम हरिद्वार के सहायक महाप्रबंधक विशाल चंद्रा ने बताया कि जिले में कई मार्ग ऐसे हैं, जहां बसों की कमी के चलते उनका संचालन नहीं हो पा रहा है। चंद्रा ने आश्वासन दिया कि अगर बसें उपलब्ध होंगी तो इस मार्ग पर बस का संचालन करने का प्रयास किया जाएगा।