{"_id":"6adb5b0e7882ae1d060283f1","slug":"sharma-becomes-bcci-secretary-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-5516-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हरिद्वार के पदम प्रकाश शर्मा सीसीआई के राष्ट्रीय महासचिव बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हरिद्वार के पदम प्रकाश शर्मा सीसीआई के राष्ट्रीय महासचिव बने
विज्ञापन
फोटो
हरिद्वार। कंज्यूमर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) ने पदम प्रकाश शर्मा को अपना नया राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। यह संगठन उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्यरत देश का शीर्ष निकाय है।
पदम प्रकाश शर्मा हरिद्वार के निवासी हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी शिवदयाल सैनी ने इस संबंध में आधिकारिक निर्वाचन घोषणापत्र जारी किया। यह नियुक्ति सीसीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनंत शर्मा की अनुशंसा पर की गई है। महासभा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को विभिन्न पदों पर मनोनयन का अधिकार दिया था।
यह नियुक्ति सीसीआई की 26 सितंबर को हुई महासभा बैठक के निर्णय के अनुरूप है। पदम प्रकाश शर्मा का कार्यकाल तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उनके राष्ट्रीय महासचिव बनने से उत्तराखंड में उपभोक्ता संरक्षण को नई गति मिलेगी। जागरूकता और उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े अभियानों को भी इससे बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उनके इस मनोनयन पर सुखबीर सिंह धिंसा, ओम प्रकाश चौहान, भाजपा प्रदेश मीडिया सह संयोजक विकास तिवारी आदि ने बधाई दी है। मा.सि.रि.