{"_id":"6adb5e4ff78f22e8ac0be998","slug":"pothole-ridden-roads-make-commuting-a-challenge-haridwar-news-c-35-1-hrd1012-155786-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: गड्ढों से भरी सड़कें, गैंडीखाता में आवागमन बना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: गड्ढों से भरी सड़कें, गैंडीखाता में आवागमन बना चुनौती
विज्ञापन
फोटो
हल्की सी बारिश होते ही गड्ढों में भर जाता है पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
लालढांग। गैंडीखाता गांव के अंदर मार्गों और मुख्य सड़क की हालत इन दिनों बेहद खस्ताहाल हो चुकी है। जगह-जगह से सड़कें पूरी तरह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण सुरेश शाह, मदन सजवान, जब्बर सिंह बिष्ट, उम्मेद कुमाई, उम्मेद सिंह रावत, वसीम, गजेंद्र सिंह, रमेश दत्त कोठियाल का कहना है कि गुरुद्वारा से इंदिरा नगर तक आने वाली दो किलोमीटर व बस स्टैंड से होली एंजेल स्कूल होते गांव तक जाने वाली सड़क पर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। हल्की सी बारिश होते ही इन गड्ढों में पानी भर जाता है।
लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पार्वती शाह गैंडीखाता ने बताया कि पिछले कई साल पहले सड़कों को बनाया गया। उसके बाद से इनकी मरम्मत तक नहीं हुई। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ गणेश जोशी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों पर दो-चार दिनों में ही काम शुरू कराया जाएगा। जल्दी ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें भी गड्ढा मुक्त होंगी।