{"_id":"69a1857f01987110e108a893","slug":"750-lakh-deposited-in-the-account-after-fraudulently-approving-the-loan-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145538-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: फर्जी तरीके से लोन स्वीकृत कर खाते में डाले 7.50 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: फर्जी तरीके से लोन स्वीकृत कर खाते में डाले 7.50 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में ठगों ने एक व्यक्ति के नाम पर फर्जी तरीके से लोन स्वीकृत कराकर 7.50 लाख रुपये उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 30 सितंबर को उनके नाम पर बिना जानकारी के किसी ने ऑनलाइन लोन प्रक्रिया पूरी कर ली। इसके बाद 7.50 लाख रुपये उनके बैंक खाते में जमा कर दिए गए। रकम आने की जानकारी मिलने पर उन्हें ठगी की आशंका हुई।
पीड़ित ने तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद मामला ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बैंक खातों के लेनदेन का विवरण जुटाया जा रहा है और संबंधित मोबाइल नंबरों व आईपी एड्रेस की जांच की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X