फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A businessman, troubled by theft, set a trap and caught the thief.

Haridwar News: चोरी से परेशान कारोबारी ने खुद जाल बिछा चोर पकड़ा

Thu, 13 Aug 2026 07:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
A businessman, troubled by theft, set a trap and caught the thief.
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में दुकान से लगातार चोरी होने के बाद कारोबारी ने खुद जाल बिछाकर चोर को पकड़ लिया। पुरानी सब्जी मंडी में बुधवार रात किराना की थोक दुकान के संचालक नीरज मंगल ने छत की ओर खुलने वाला दरवाजा खुला छोड़कर परिवार के साथ निगरानी शुरू कर दी। आधी रात के बाद जैसे ही एक व्यक्ति छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुआ, कारोबारी और परिवार के सदस्यों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। नीरज ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से छत के रास्ते दुकान से सामान चोरी हो रहा था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में उसने कई दिनों से दुकान में चोरी करने की बात स्वीकार की। साथ ही चोरी में एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने की जानकारी दी। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed