फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Commonwealth medalist Shubham Juyal honored

Haridwar News: कॉमनवेल्थ में पदक विजेता शुभम जुयाल को किया सम्मानित

Thu, 13 Aug 2026 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Commonwealth medalist Shubham Juyal honored
बहादराबाद। कोर विश्वविद्यालय बहादराबाद में बृहस्पतिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में शॉटपुट स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट शुभम जुयाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शुभम जुयाल ने युवाओं से खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने अपने खेल अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रतिभा के साथ निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि सफलता केवल प्रतिभा या प्रेरणा पर निर्भर नहीं करती, बल्कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से हासिल होती है। यह सिद्धांत खेल ही नहीं, बल्कि शिक्षा, व्यवसाय और नेतृत्व सहित जीवन के हर क्षेत्र में लागू होता है। इसके बाद आयोजित संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र में उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के प्रेरणादायी जवाब दिए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अनुभा सिंह ने शुभम जुयाल को राष्ट्र का गौरव और उत्तराखंड की शान बताया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा, परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर शुभम ने देश और उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यकारी निदेशक डॉ. चारु जैन, कुलपति डॉ. अनुभा सिंह, डॉ. गेसू ठाकुर, मयंक देव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed