{"_id":"69d39b2562d74b3dd609278b","slug":"a-four-year-old-boys-disappearance-sparked-panic-but-he-was-later-found-safe-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147062-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चार वर्षीय बालक के लापता होने से हड़कंप, बाद में सकुशल मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चार वर्षीय बालक के लापता होने से हड़कंप, बाद में सकुशल मिला
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 06 Apr 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम के अचानक लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने तुरंत खोजबीन शुरू की और कुछ घंटों के अंदर उसे सकुशल बरामद कर लिया। गांव में ही बच्चा एक घर के अंदर सोता हुआ पाया गया। पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रविवार को शहजाद पुत्र इरशाद निवासी ग्राम सलेमपुर ने अपने चार वर्षीय पुत्र सावेज के लापता होने की सूचना कोतवाली में दी। एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने टीम के साथ बच्चे की तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की और अन्य थानों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्रसारित की। साथ ही, क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम को बच्चा गांव में ही एक महिला के घर सोता हुआ मिला। जांच में सामने आया कि अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते बालक थककर उनके घर में सो गया था। इसके बाद बच्चे को सकुशल परिजनों को सौंप दिया गया।
Trending Videos