सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Poor road conditions on the Dhanauri-Jasawawala road are exacerbating problems

Haridwar News: धनौरी-जसवावाला मार्ग पर खराब सड़क से बढ़ी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 06 Apr 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Poor road conditions on the Dhanauri-Jasawawala road are exacerbating problems
विज्ञापन
- क्षतिग्रस्त सड़क के चलते पिछले 15 दिनों में पलट चुके हैं सवारियों से भरे तीन इलेक्ट्रिक वाहन
Trending Videos

- राहगीरों के चोटिल होने और आवागमन में मुसीबत के चले जिलाधिकारी को सौंपी गई शिकायत
धनौरी। प्रदेश सरकार की ओर से सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन धनौरी और आसपास के क्षेत्रों की हालत इसके उलट नजर आ रही है। क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद खराब है, जिससे लोगों का आवागमन कठिन हो गया है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार पिछले 15 दिनों में खराब सड़कों के कारण तीन ई-रिक्शा पलट चुके हैं जिनमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन भेजकर जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है। धनौरी-जसवावाला मार्ग लगभग तीन किलोमीटर लंबा है लेकिन यहां 100 से अधिक गड्ढे बने हुए हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जसवावाला, माच्छरहेड़ी समेत कई गांवों के लोग इसी रास्ते से धनौरी और रुड़की आते-जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बोले क्षेत्रीय निवासी और राहगीर
तीन दिन पहले यात्रियों से भरी एक ई-रिक्शा पलट गई थी, जिसमें करीब सात लोग घायल हो गए। वहीं, एक सप्ताह के भीतर दो अन्य हादसे भी हो चुके हैं। इन तीनों घटनाओं में लगभग 12 लोग घायल हुए हैं। बावजूद इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
रमेश सैनी, क्षेत्रीय निवासी
-----------------
दो पहिया वाहन चालकों की स्थिति और भी खराब है। कई लोग इस मार्ग से गुजरने से बच रहे हैं। काफी राहगीर लंबी दूरी तय करने को मजबूर है उन्होंने तो इस सड़क पर चलना ही बंद कर दिया है। जल्द सुधार होना चाहिए।
देवेंद्र सैनी, क्षेत्रीय निवासी
-----------------
समस्या के संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सड़क मरम्मत की मांग की है। उन्होंने जल्द सड़क निर्माण का आश्वास दिया है। यदि सड़क सुधारीकरण का कार्य जल्द नहीं शुरू हुआ तो इसका विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
सेवाराम भारती, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed