फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A Kanwar Yatra pilgrim was rescued after being swept away by the strong current of the Ganges

Haridwar News: गंगा के तेज बहाव में बहे कांवड़ यात्री को बचाया

Thu, 30 Jul 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 30 Jul 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
A Kanwar Yatra pilgrim was rescued after being swept away by the strong current of the Ganges
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के बीच कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक नाबालिग शिवभक्त तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। घाट पर तैनात एसडीआरएफ की टीम ने उसे बचा लिया। नोएडा के सेक्टर-45 निवासी नाबालिग कांवड़ यात्रा में हरिद्वार पहुंचा था। बृहस्पतिवार को वह कांगड़ा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए गया। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। पानी के तेज प्रवाह के कारण वह कुछ दूरी तक बह गया और डूबने लगा। एसडीआरएफ की टीम ने उसे बहते देखा तो बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित घाट तक पहुंचाया। गंगा से बाहर निकालने के बाद एसडीआरएफ जवानों ने नाबालिग को प्राथमिक उपचार दिया। उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed