सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A short circuit caused a fire in the house, burning the contents to ashes.

Haridwar News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सामान जलकर राख

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in the house, burning the contents to ashes.
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र के धारीवाला गांव में रविवार एक घर में भीषण आग लग गई। आग से अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। जांच सामने आया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी।
Trending Videos

रविवार रात अनिल धीमान अपनी पत्नी के साथ घर पर ताला लगाकर गांव में घेर पर गाय का दूध निकालने गए हुए थे। इसी दौरान रात करीब आठ बजे ग्रामीणों ने उन्हें उनके घर में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। लक्सर से अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घर का पूरा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल धीमान ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग में घर में रखे कपड़े, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, दो डबल बेड, सोफा सेट सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। इसके अलावा अलमारी में रखी करीब 75 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण भी आग की भेंट चढ़ गए। आग इतनी भीषण थी कि घर में कोई भी सामान सुरक्षित नहीं बच सका। एसओ मनोज नौटियाल का कहना है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed