सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A boy who went missing eight years ago was reunited with his mother.

Haridwar News: आठ साल पहले लापता हुए बालक को मां से मिलवाया

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
A boy who went missing eight years ago was reunited with his mother.
विज्ञापन
हरिद्वार। आठ पहले लापता हुए बालक को पुलिस ने ढूंढकर मां से मिलवा दिया। पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली ममता के आठ साल पहले दो छोटे बेटे 6 वर्षीय सोनू और 4 वर्षीय मोनू घर से लापता हो गए थे। पिता की डांट से नाराज होकर दोनों घर से निकले और फिर कभी वापस नहीं लौटे। बेटों की तलाश में ममता और उसके पति सुरेश ने देश के कई शहरों और राज्यों की खाक छानी।
Trending Videos

एसपी क्राइम निशा यादव ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की ऑपरेशन स्माइल टीम ने 16 मार्च को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर खड़ी बांद्रा एक्सप्रेस से तीन बच्चों को रेस्क्यू किया। एक ने अपना नाम सोनू बताया। उसकी अधूरी जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश और बिहार के कई गांवों से संपर्क किया। काफी प्रयासों के बाद 19 मार्च को उसकी मौसी सीता देवी से संपर्क हुआ, जिससे पता चला कि मां ममता बेटे की तलाश में गुजरात गई हुई है। वीडियो कॉल से मां-बेटे की बात करवाई। सोमवार को कानूनी प्रक्रिया के बाद बालक को उसकी मां को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed