सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Teachers gave memorandum to cabinet minister for demands

Haridwar News: मांगों के लिए शिक्षकों ने कैबिनेट मंत्री को दिया ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 25 Mar 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Teachers gave memorandum to cabinet minister for demands
विज्ञापन
हरिद्वार। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन हरिद्वार के प्रतिनिधिमंडल ने खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से शिष्टाचार भेंट की। शिक्षकों ने उन्हे विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष अश्वनी चौहान और जिला महामंत्री हेमेंद्र चौहान, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली शिक्षक और कर्मचारी वर्ग की लंबे समय से लंबित प्रमुख मांग है। उन्होंने पुरानी पेंशन को पुनः लागू किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता को को समाप्त करने की मांग की। प्रदेश के राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की शीघ्र नियुक्ति की मांग की। इस मौके पर मुकेश चौहान, अमरीश वर्मा, संजय वत्स, राजीव शर्मा, वीर सिंह पंवार, दिनेश बड़वाल, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed