{"_id":"69c3d7d2e51873c4c30a9ef5","slug":"three-caught-with-15-liters-of-raw-liquor-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-146554-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर हमला करने में चार भाईयों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर हमला करने में चार भाईयों पर रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
पथरी। थाना क्षेत्र के बोडाहेड़ी गांव में क्रिकेट खेल रहे किशोरों पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमले के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने चार सगे भाइयों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बोडाहेड़ी निवासी शहजाद ने तहरीर देकर बताया कि चार मार्च की शाम करीब छह बजे उसके भतीजे इसरार और अखलाक गांव में अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान गांव के माजिद, वाजिद, साजिद और अहसान वहां पहुंचे और हाथों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर पिच खोदने लगे। जब इसरार और अखलाक ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों पर हमला कर दिया।
आरोप है कि माजिद ने धारदार हथियार से इसरार की गर्दन पर वार करने की कोशिश की लेकिन बचाव करते समय इसरार के दाहिने हाथ की उंगली कटकर अलग हो गई। किसी तरह जान बचाकर वह घर पहुंचा। आरोप है कि हमलावरों ने उसके साथ घर में घुसकर भी मारपीट की। सरियों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सभी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos