{"_id":"69c3f36f6c5ddeefec0cd538","slug":"preparation-for-construction-of-modern-barracks-for-police-and-fire-personnel-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146581-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेला-2027: पुलिस व अग्निशमन कर्मियों के लिए आधुनिक बैरक निर्माण की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेला-2027: पुलिस व अग्निशमन कर्मियों के लिए आधुनिक बैरक निर्माण की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- महिला पुलिसकर्मियों की 100 बेड की बैरक का पुलिस लाइन में चल रहा काम
- कुंभ मेला प्रशासन ने पुलिस बल के लिए 300 बेड की बैरक का खाका बनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत शासन-प्रशासन ने इस बार श्रद्धालुओं के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिस और अग्निशमन कर्मियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है। इसके लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्थायी बैरकों के निर्माण की योजना बनाई गई है।
रोशनाबाद पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों के लिए 100 बेड क्षमता की बैरक का निर्माण कार्य चल रहा है। इसे विशेष रूप से महिला कर्मियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है, जिसमें सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। ऋषिकेश के भद्रकाली क्षेत्र में भी पुलिसकर्मियों के लिए बैरक निर्माण कार्य जारी है। हरिद्वार में पुलिस बल के लिए 300 बेड क्षमता की बड़ी बैरक बनाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा।
अग्निशमन विभाग के कर्मियों के लिए भी अलग बैरकों का निर्माण योजना में शामिल है, ताकि आपातकालीन सेवाओं में लगे कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सके।
अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि सभी रिपोर्टें मेलाधिकारी को प्रस्तुत कर शासन से अंतिम स्वीकृति ली जाएगी, जिससे निर्माण कार्य समय से पूरा किया जा सके। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद कुंभ मेला, कांवड़ मेला और अन्य बड़े स्नान पर्वों में बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले पुलिस और राहत बलों को रहने में काफी सहूलियत मिलेगी।
Trending Videos