{"_id":"69c3f834aa329d06e600e528","slug":"to-do-good-work-one-has-to-work-with-dedication-kaushik-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-146573-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे कार्य करने के लिए समर्पण जरूरी: कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे कार्य करने के लिए समर्पण जरूरी: कौशिक
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर के परीक्षा में बोले कैबिनेट मंत्री
- कहा, सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें तभी होता है संकल्प पूर्ण
हरिद्वार। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मायापुर में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि अच्छे कार्य करने के लिए समर्पण और माता-पिता व आचार्य का सहयोग जरूरी है। उन्होंने छात्रों को पूरे मन से प्रयास करने और सफलता प्राप्त करने पर जोर दिया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अजय सिंह ने बताया कि कुल उत्तीर्ण परीक्षा फल 98.6% रहा। जूनियर वर्ग में कक्षा आठवीं की गौरी ने 96.85% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में कक्षा नौ के प्रियांश वर्मा ने 97.7% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।
Trending Videos