सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused husband absconding in dowry death case arrested

Haridwar News: दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी पति गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 25 Mar 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Accused husband absconding in dowry death case arrested
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
Trending Videos

पथरी। दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब छह माह से ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता फिर रहा था। आरोपी जसविंदर सिंह निवासी नसीरपुर खुर्द, थाना पथरी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2025 को गुरनाम सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी नसीरपुर कलां, थाना पथरी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उसकी बहन गुरप्रीत की शादी वर्ष 2022 में जसविंदर सिंह के साथ हुई थी। आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग का गुरप्रीत को प्रताड़ित करता था और आए दिन मारपीट की जाती थी। 19 सितंबर 2025 को गुरप्रीत ने फोन कर बताया था कि पति जसविंदर, सास ऊषा देवी और ननद संगीता ने मारपीट की। इसके कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि गुरप्रीत ने जहर खा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे पहले बादशाहपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां से हरिद्वार लाया गया। कनखल स्थित अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप लगाया था कि गुरप्रीत को दहेज के लिए जहर देकर मार डाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि खोजबीन करते हुए मंगलवार को आरोपी जसविंदर सिंह निवासी नसीरपुर खुर्द को धनपुरा-दोगीवाला मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed