{"_id":"69c3dc7f85dad0f2d90751fa","slug":"fir-lodged-against-15-for-breaking-into-house-assault-bike-and-doors-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-146553-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: घर में घुसकर मारपीट, बाइक-दरवाजे तोड़ने में 15 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: घर में घुसकर मारपीट, बाइक-दरवाजे तोड़ने में 15 पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, फायरिंग का भी आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
पथरी। थाना क्षेत्र के बोडाहेड़ी गांव में घर में घुसकर मारपीट और बाइक व दरवाजे तोड़ने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि तमंचे से भी फायरिंग भी की गई जिसमें ग्रामीण बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गुफरान निवासी बोडाहेड़ी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह मार्च को सुबह करीब 10 बजे वह किसी काम से गांव में जा रहा था। आरोप है कि नूर आलम, अरशद, साजिद, गफ्फार, दाउद, गुलजार, सहरूबान, अफजाल, गुफरान, अमजद, शमशाद, रहमान, नोमान, इकराम और रियाजुल ने उस पर लाठी-डंडों, सरियों और तमंचे से हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए वह अपने चाचा मुस्तफा के घर पहुंचा लेकिन ये वहां भी पहुंच गए और घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर उसके भाई रिजवान और सुफियान समेत परिवार के अन्य सदस्य इस्लाम और जाफिर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने मुस्तफा की मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर के दरवाजे भी तोड़ दिए। अरशद ने जाकिर के चेहरे पर लोहे की रॉड से वार किया जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई। वहीं, जाफिर के चेहरे पर भी गंभीर चोट आई है। आरोप है कि दाउद ने रिजवान को जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया जिसमें वह और उसके परिजन बाल-बाल बच गए। घटना की वीडियो भी होने का दावा किया गया है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos