सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Strictness on road safety before Chardham Yatra, instructions from DM Mayur Dixit

Haridwar News: चारधाम यात्रा से पहले सड़क सुरक्षा पर सख्ती, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 25 Mar 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Strictness on road safety before Chardham Yatra, instructions from DM Mayur Dixit
विज्ञापन
- तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Trending Videos

- जिलाधिकारी ने बुधवार को सड़क सुरक्षा व दुर्घटना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक ली
चारधाम यात्रा से पहले सड़क सुरक्षा पर सख्ती, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश
हरिद्वार। चारधाम यात्रा से पूर्व जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्ट्रीट लाइट ठीक करने और सभी निर्माणाधीन सड़कों का कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक में उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की।
डीएम ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए और उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो। राष्ट्रीय राजमार्ग रुड़की, हरिद्वार और नजीबाबाद के अधिकारियों को खराब स्ट्रीट लाइट तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की सूची उपलब्ध कराने और आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने को कहा गया। डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी मरम्मत कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
परिवहन और पुलिस विभाग करेंगे सघन चेकिंग
जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन और पुलिस विभाग प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाएंगे। यह निर्णय बैठक के दौरान लिया गया, जिसमें परिवहन, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और यातायात पुलिस को ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। अभियान के तहत नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें वाहन सीज करने के साथ अन्य नियमानुसार कार्रवाई भी शामिल होगी। इस चेकिंग का उद्देश्य यातायात दबाव वाले स्थानों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान करना भी है।
-----------------
अतिक्रमण हटाने के लिए एनएचएआई और लोनिवि को कार्रवाई के आदेश
जिलाधिकारी ने सड़क किनारे हो रहे अतिक्रमण पर सख्ती दिखाते हुए एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के अधिकारियों को ऐसे स्थलों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चिह्नित स्थानों से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन के समन्वय से तत्काल कार्रवाई की जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि संबंधित विभाग अपनी-अपनी सड़कों को हर हाल में अतिक्रमण मुक्त रखें। साथ ही, अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध तुरंत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
------------------
जनवरी-फरवरी में किए 5558 चालान
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने जिलाधिकारी के समक्ष जनवरी और फरवरी में चलाए गए अभियान का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि एक जनवरी से 28 फरवरी तक बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 5558 लोगों के चालान किए गए।इसके अलावा परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग के 529, ओवर स्पीड के 2544, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार, मोबाइल का प्रयोग करने वाले 106 और सीट बेल्ट न लगाने वाले 312 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस ने बिना हेलमेट 1847, ओवर स्पीड 1595, ओवरलोडिंग 106, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 106, मोबाइल का प्रयोग करने वाले 173, सीट बेल्ट न लगाने वाले 84 और रेड लाइट जंप करने वाले 76 लोगों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed