{"_id":"69c2a760ebc900400e0535ac","slug":"woman-killed-niece-seriously-injured-in-car-collision-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146540-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कार की टक्कर से महिला की मौत, भतीजी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कार की टक्कर से महिला की मौत, भतीजी गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला की उसकी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, नदीम अली निवासी सलेमपुर की पत्नी पत्नी खुशनसीब, भतीजी साईमा और अन्य बच्चे रिश्तेदारी से सोमवार की शाम अपने घर लौट रहे थे। खाले की पुलिया, सलेमपुर के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। खुशनसीब और साईमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
घायलों को भूमानंद अस्पताल, रानीपुर झाल, ज्वालापुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान खुशनसीब की मौत हो गई। साईमा का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मामले में नदीम अली ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
Trending Videos