{"_id":"69c3c46f4fa4b050ba02d436","slug":"refrigerated-vehicle-will-give-new-direction-to-fishing-business-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-146561-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: रेफ्रिजरेटेड वाहन मत्स्य व्यवसाय को देगा नई दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: रेफ्रिजरेटेड वाहन मत्स्य व्यवसाय को देगा नई दिशा
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 25 Mar 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- मत्स्य संपदा योजना से दिया रेफ्रिजरेटेड वाहन
हरिद्वार। विकास भवन रोशनाबाद हरिद्वार में मत्स्य विभाग की ओर से संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत लाभार्थी मोहम्मद शुएब अहमद पुत्र मोहम्मद इस्माइल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया रेफ्रिजरेटेड वाहन दिया गया। वाहन को बतौर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार ललित नारायण मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वाहन मत्स्य व्यवसाय को नई दिशा देगा। यह वाहन मत्स्य उत्पादों के सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण परिवहन में सहायक सिद्ध होगा। इससे लाभार्थी की आय में वृद्धि होगी। लाभार्थी ने आश्वासन दिया कि वे योजना का पूर्ण उपयोग कर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, सहायक निदेशक मत्स्य गरिमा मिश्रा, मत्स्य निरीक्षक अनिता जोगियाल, प्रियंका रासौ, डॉ. अनुराग सेमवाल, रेनु बेरिया आदि मौजूद रहे।
Trending Videos