{"_id":"69c3d48ab61d09756905cc07","slug":"162-accused-of-57-gangs-involved-in-animal-slaughter-and-cruelty-identified-in-the-district-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-146567-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जिले में पशु कटान व क्रूरता करने वाले 57 गिरोहों के 162 आरोपी चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जिले में पशु कटान व क्रूरता करने वाले 57 गिरोहों के 162 आरोपी चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- 11 कोतवाली में चिह्नित हुए आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई
- एसएसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, 67 गुंडा एक्ट के तहत होंगे जिला बदर
हरिद्वार। जनपद में सरंक्षित पशुओं का कटान और पशु क्रूरता को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर ने कड़ी कार्रवाई की है। 11 कोतवाली-थाना क्षेत्रों के ऐसे 57 गिरोहों के 162 आरोपियों को चिह्नित किया गया जिनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। साथ ही 67 के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। इन्हें जिला बदर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिले में गोकशी और पशु क्रूरता के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। ऐसे अपराधों में संलिप्त तत्वों की व्यापक स्तर पर पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की तैयारी की गई है। कुल 11 कोतवाली और थानों में गोकशी व पशु क्रूरता से जुड़े 57 गैंग के 162 आरोपियों को चिह्नित किया गया है। बताया, इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 67 आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने बताया कि इन आरोपियों को जिला बदर करने के साथ ही उनकी संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सभी थाना प्रभारियों से ऐसे आदतन अपराधियों की विस्तृत जानकारी तलब की है। बताया कि पुलिस इनके आपराधिक इतिहास के आधार पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई करेगी। एसएसपी ने कहा कि जो व्यक्ति बार-बार इन मामलों में लिप्त पाए जाएंगे, उन्हें भारी धनराशि के मुचलकों से पाबंद किया जाएगा। यदि कोई आरोपी मुचलका तोड़ता है तो उसकी पाबंद धनराशि भी जब्त कर ली जाएगी। ऐसे गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं अवैध पशु कटान या पशु क्रूरता की गतिविधि हो रही हो तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या गौवंश संरक्षण टीम को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
Trending Videos