सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Haridwar Crime News Youth Killed Fellow Ragpicker with attack by Attack from Stone

कूड़ा बीनने वाले युवक को साथी ने पत्थर से मार डाला: आरोपी बोला- शराब पीकर अश्लील हरकतें कीं, इसलिए ली जान

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 26 Mar 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी ने बताया कि वह मृतक के साथ पिछले करीब 15 दिनों से कूड़ा बीन रहा था। बुधवार रात दोनों ने शराब पी और पेड़ के नीचे सो गए। उस व्यक्ति ने संजीव के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की।

Haridwar Crime News Youth Killed Fellow Ragpicker with attack by Attack from Stone
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित मायादेवी मंदिर पार्किंग में कूड़ा बीनने वाले युवक ने साथी युवक के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने खुद वादी बन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल ली है। पुलिस ने आरोपी संजीव निवासी संभल (यूपी) को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, बुधवार रात शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह को सूचना मिली कि मायादेवी मंदिर पार्किंग में दो व्यक्तियों के बीच झगड़ा हो रहा है। एक युवक दूसरे के सिर पर पत्थर से हमला कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां करीब 45 वर्षीय व्यक्ति लहूलुहान हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान नहीं हो पाई। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस ने खुद वादी बनकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। शहर कोतवाल रितेश शाह के नेतृत्व में खुलासे के लिए टीमें गठित की गईं।

Dehradun: महिला नशा तस्कर गिरफ्तार; पति पर दर्ज मुकदमों का खर्च पूरा करने के लिए पत्नी बन गई तस्कर

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक करने के साथ ही गंगाघाट, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व पार्किंग स्थलों पर चेकिंग की गई। आरोपी की पहचान करते हुए ललताराे पुल के समीप से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपना नाम संजीव (20) निवासी सिरसी रहमतपुर, थाना मैनाढेर, संभल, यूपी बताया है।

अश्लील हरकतें कीं, इसलिए मार डाला

सीओ सिटी ने बताया कि संजीव ने बताया है कि वह मृतक के साथ पिछले करीब 15 दिनों से कूड़ा बीन रहा था। बुधवार रात दोनों ने शराब पी और पेड़ के नीचे सो गए। उस व्यक्ति ने संजीव के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने के बावजूद जब वह नहीं माना तो उसने पास में पड़े पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed