सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman arrested with 20 grams of smack

Haridwar News: 20 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested with 20 grams of smack
विज्ञापन
हरिद्वार/श्यामपुर। श्यामपुर थाना क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक महिला को 20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, बुधवार देर शाम एसआई रचना पठानिया टीम के साथ चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान चंडीघाट से गौरीशंकर पार्किंग की ओर जाने वाले मार्ग पर एक महिला संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई तो पन्नी मिली, जिसके अंदर से स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपना नाम सिमरन निवासी खड़खड़ी हरिद्वार हाल पता हरिपुर कलां, देहरादून बताया। उसने स्वीकार किया कि वह झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में स्मैक बेचने का काम करती है और इसी उद्देश्य से वहां खड़ी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed