सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Connections of street and high mast lights cut in Shivalik Nagar

Haridwar News: शिवालिक नगर में स्ट्रीट और हाईमास्ट लाइटों के कनेक्शन काटे

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Connections of street and high mast lights cut in Shivalik Nagar
विज्ञापन
हरिद्वार। ऊर्जा निगम की टीम ने लंबे समय से स्ट्रीट और हाईमास्ट लाइटों का बिजली बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिवालिक नगर में विभिन्न स्थानों पर 30 से ज्यादा लाइटों के कनेक्शन काट दिए गए, जिससे क्षेत्र में अंधेरा पसर गया। नगर पालिका को जल्द बकाया जमा करने के लिए कहा गया है।
Trending Videos

नगर पालिका शिवालिक नगर की ओर से लंबे समय लाइटों का बकाया जमा नहीं किया गया है। बकाया राशि लाखों रुपये होने के चलते अब ऊर्जा निगम ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले सख्ती इख्तियार कर ली है। अधिशासी अभियंता रवि कुमार और एसडीओ अर्चना के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को नगर पालिका क्षेत्र में अभियान चलाकर टीम ने स्ट्रीट लाइटों के अलावा कुछ हाईमास्ट लाइटों के कनेक्शन काट दिए। सभी जगहों पर करीब 30 से अधिक लाइटों के कनेक्शन काटे गए हैं। एसडीओ अर्चना ने बताया कि बकायदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लाइटों के कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed