सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   State level boxing competition to be held from April 3

Haridwar News: राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता तीन अप्रैल से होगा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
State level boxing competition to be held from April 3
विज्ञापन
हरिद्वार। जिला मुक्केबाजी संघ की ओर से विवेक विहार स्थित कार्यालय पर बैठक की गई। बैठक में तीन अप्रैल से होने वाली राज्य स्तरीय यूथ मुक्केबाजी प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा की गई।
Trending Videos

जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष डाॅ.विशाल गर्ग ने बताया कि बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 97 एवं बालिका वर्ग में 57 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सभी टीम और खिलाड़ी दो अप्रैल को योगस्थली खेल परिसर रोशनाबाद हरिद्वार पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोहन सहगल ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 10 जिलों एवं 10 स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम प्रतिभाग करेंगी। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग आदि जनपद एवं स्पोर्ट्स कॉलेज में एसटीसी काशीपुर, पिथौरागढ़ गर्ल्स स्पोर्ट्स छात्रावास, महाराणा प्रताप बालक स्पोर्ट्स काॅलेज पिथौरागढ़, टनकपुर स्पोर्ट्स कालेज, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून, कोटद्वार स्पोर्ट्स काॅलेज आदि शामिल हैं। इस दौरान सचिव विपिन चौधरी, नवीन चौहान, सुधीर जोशी, राकेश चौधरी, सुनीता चौधरी, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed