सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Bloody clash between two groups due to old rivalry, nine injured

Haridwar News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, नौ घायल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two groups due to old rivalry, nine injured
विज्ञापन
बहादराबाद। क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच शनिवार की रात खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, एक पक्ष ईशम सिंह निवासी अलीपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पुत्र गांव के मैदान में वॉलीबॉल मैच देख रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के रवि निवासी रोहलकी ने भी पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं और इसी के चलते विवाद हुआ। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिली है। दोनों पक्षों के नौ लोग घायल बताए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed