सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar News: Man arrested for kidnapping and sexually assaulting teenager

Haridwar Crime: किशोरी का अपहरण कर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, मां की शिकायत पर हुई कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर व यहां सिडकुल में किराये पर रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Haridwar News: Man arrested for kidnapping and sexually assaulting teenager
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिडकुल थाना क्षेत्र से किशोरी का अपहरण कर यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी चिराग शर्मा निवासी मुजफ्फरनगर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार, 15 मार्च को बिजनौर व यहां सिडकुल में किराये पर रहने वाली एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी चिराग शर्मा निवासी तिज्जा लेढा, थाना बुढाना, जिला मुजफ्फरनगर हाल सुभाषनगर, ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़िता को उसके कब्जे से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar News: 20 लाख की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मामले में दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed