फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A young man hanged himself under suspicious circumstances.

Haridwar News: होटल में युवती के साथ ठहरे युवक ने संदिग्ध हालत में लगाया फंदा

Wed, 04 Nov 2026 05:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself under suspicious circumstances.
- नगर कोतवाली क्षेत्र की घटना, दोनों ऋषिकेश के होटल में करते थे काम
विज्ञापन

- प्रथमदृष्टया आत्महत्या की बात आई सामने, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में एक होटल में युवती के साथ ठहरे युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगा लिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती ने पूछताछ में सोने के दौरान फंदा लगाने और कुर्सी नीचे गिरने पर इस बारे में पता चलने की बात कही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, साहिल (23) निवासी लंबगांव प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल और रामनगर निवासी करीब 28 वर्षीय युवती शिवपुरी ऋषिकेश के एक होटल में साथ काम करते थे। 31 अक्तूबर को युवती ने नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद दो नवंबर को दोनों साथ हरिद्वार आए और मायापुर में चित्रा ग्रैंड होटल में कमरा लेकर ठहर गए।
विज्ञापन

बताया गया कि मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे युवती ने शोर मचाया। होटलकर्मी अंदर गए तो साहिल के गले में दुपट्टे का फंदा लगा था। 108 एंबुलेंस के माध्यम से होटलकर्मी उसे लेकर मेला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया। साथ में ठहरी युवती से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में युवती ने बताया कि रात में वह सो गई। अचानक उसके ऊपर कुर्सी गिरी, तब उठी तो देखा कि साहिल दुपट्टे के फंदे से पंखे के सहारे लटका है। तब किसी तरह चाकू से दुपट्टा काटा और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। साथ ही पता चला कि युवक ने युवती को फोन दिलाया था। उसकी ईएमआई को लेकर भी दोनों में कुछ कहासुनी हुई थी। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। पूरे मामले की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed