सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   A young man used to carry a pistol to show off his status at a wedding; arrested

Haridwar News: शादी में रुतबा दिखाने के लिए युवक रखता था तमंचा, गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
A young man used to carry a pistol to show off his status at a wedding; arrested
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अजय उर्फ चिंगारी निवासी ग्राम गढ़ नंबर-2, रानीपुर शादी में रुतबा दिखाने के लिए तमंचा लेकर घूमता था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार, रविवार रात सुमनगर क्षेत्र में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी एक युवक को शक होने पर रोका गया, लेकिन वह मुड़कर भागने लगा। पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय उर्फ चिंगारी निवासी ग्राम गढ़ बताया। कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि आरोपी ने बताया कि उसने तमंचा किसी आपराधिक वारदात के लिए नहीं, बल्कि शादी समारोहों में रुतबा दिखाने के लिए अपने पास रखा था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed