{"_id":"69d7a89c876cef440c014802","slug":"accused-coach-absconding-police-team-to-haryana-for-arrest-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-147239-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: आरोपी कोच फरार, गिरफ्तारी के लिए हरियाणा जाएगी पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: आरोपी कोच फरार, गिरफ्तारी के लिए हरियाणा जाएगी पुलिस टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक नामी स्कूल की नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के मामले में आरोपी तीरंदाजी कोच फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन कर दिया है। जल्द ही आरोपी की तलाश में हरियाणा और अन्य राज्यों में रवाना की जाएगी। दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, कनखल क्षेत्र के एक स्कूल की छात्रा ने अपने कोच पर डरा-धमकाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। मामला अक्तूबर का था, लेकिन तीन दिन पहले किसी तरह हिम्मत जुटाकर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी थी। इसके बाद परिजनों ने कनखल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म सहित प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
मामले में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया है। साथ ही उसके बयान भी दर्ज कराए जा चुके हैं। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना के बाद से वह यहां से फरार है। उसके जगजीतपुर स्थित कमरे पर ताला लगा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी कोच पवन की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपी मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है, इसलिए उसकी तलाश में एक टीम को हरियाणा भेजने की तैयारी की जा रही है।
Trending Videos