सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Raids conducted in search of murderous attack accused

Haridwar News: जानलेवा हमला करने के आरोपियों की तलाश में मारे छापे

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Raids conducted in search of murderous attack accused
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमले करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, हालांकि अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, खान मोहम्मद निवासी इब्राहिमपुर की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप है कि सात अप्रैल की शाम समधी के घर पहुंचे खान मोहम्मद और उनके परिजनों पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। हमले में कई लोग घायल हुए थे, जबकि एक व्यक्ति को कमरे में बंद कर आग लगाने का भी प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। पुलिस टीम लगातार गांव और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दे रही है। साथ ही संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि सभी नामजद आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed