{"_id":"6a69f05193b4d1ffd50d501c","slug":"accused-from-land-fraud-gang-arrested-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-152037-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जमीनों के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जमीनों के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 29 Jul 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 29 Jul 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी पर घोषित है पांच हजार का इनाम
पथरी। जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को गैंगस्टर एक्ट में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी रोमी चौहान उर्फ सेठ छह महीने से फरार चल रहा था और उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, थाना पथरी में 1 जनवरी 2026 को गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस गिरोह के पांच सदस्यों के खिलाफ हिस्ट्रीशीट भी खोली गई थी। गिरोह पर लोगों से जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप हैं। मामले में चार अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी रोमी चौहान उर्फ सेठजी निवासी सोनालीपुरम, आईआईटी रुड़की क्षेत्र, पिछले छह महीने से फरार चल रहा था। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार की रात एसओ रविंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने सुभाषगढ़ तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस अब तक 10 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है।