फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The Shiva Mahapuran Katha at Bilvakeshwar Temple began with a Kalash Yatra

Haridwar News: बिल्वकेश्वर मंदिर में शिवमहापुराण कथा कलश यात्रा से शुरू

Wed, 29 Jul 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 29 Jul 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
The Shiva Mahapuran Katha at Bilvakeshwar Temple began with a Kalash Yatra
हरिद्वार। बिल्वकेश्वर मंदिर में शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ मंगलवार को बिरला घाट से निकली कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा 29 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगी। कथा व्यास आचार्य विकास जोशी ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार कलश में सभी देवताओं और तीर्थों का वास होता है तथा कलश यात्रा नगर में सुख, शांति और समृद्धि लाती है। प्रथम दिवस पर उन्होंने शिवपुराण की महिमा, श्रवण के फल, ‘ॐ नमः शिवाय’ पंचाक्षर मंत्र का अर्थ और श्रावण मास के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव ने सृष्टि के कल्याण के लिए हलाहल विष का पान किया, जिससे वे नीलकंठ कहलाए। उन्होंने कहा कि श्रावण में जलाभिषेक का विशेष महत्व है और शिवपुराण का श्रवण करने वाला शिवधाम का अधिकारी बनता है। आयोजन में देवेंद्र जोशी, सीमा जोशी, विजय लक्ष्मी, राधिका, सचिन, हेमंत, हिमांशु नौटियाल, मोहित सुमन, विवेक, आशीष और अंकित सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed