फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case registered against dumper driver following death of two brothers

Haridwar News: दो भाइयों की मौत के मामले में डंपर चालक पर रिपोर्ट

Wed, 29 Jul 2026 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 29 Jul 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Case registered against dumper driver following death of two brothers
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश
विज्ञापन

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में कार सवार दो भाइयों को टक्कर मारकर फरार हुए डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी कैमरें खंगालते हुए आरोपी चालक की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, सुरेश सिंह निवासी फेरूपुर रामखेड़ा, थाना पथरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र योगेंद्र सिंह और शरद सिंह पिछले हफ्ते रात करीब 1:30 बजे लक्सर की ओर से अपनी कार में घर लौट रहे थे। पदार्था स्थित कालूराम प्रधान के निर्माणाधीन वाटर पार्क के पास डंपर चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई थी। सुरेश सिंह ने डंपर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed