सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accused from the 'Baaz' gang arrested in connection with the firing incident near Foundry Gate

Haridwar News: फाउंड्री गेट के पास फायरिंग मामले में बाज गैंग का आरोपी गिरफ्तार

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Accused from the 'Baaz' gang arrested in connection with the firing incident near Foundry Gate
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास अप्रैल माह में हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे बाज गैंग के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और उस पर सिडकुल थाने से पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल की रात बीएचईएल फाउंड्री गेट के पास कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित प्रभावी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कुछ युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। जांच में सामने आया था कि आरोपी बाज इन हरिद्वार गैंग के नाम से ग्रुप चलाते हैं। दो नाबालिग और तीन आरोपियों के कब्जे से तमंचे और चाकू बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार आरोपियों की खोजबीन शुरू की। मंगलवार को आरोपी नीतीश निवासी ग्राम गंगनौली थाना लक्सर को मंगलवार को सेक्टर-1 स्थित गांधी पार्क के पास भगत सिंह चौक से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी घटना के बाद लगातार फरार चल रहा था और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही थी। नीतीश के खिलाफ बहादराबाद, रुड़की और सिडकुल थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सिडकुल थाने में दर्ज एक मामले में वह पांच हजार का इनामी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed