सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Power remained out for 14 hours in five villages, including Shyampur.

Haridwar News: श्यामपुर सहित पांच गांवों में 14 घंटे गुल रही बिजली

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
Power remained out for 14 hours in five villages, including Shyampur.
विज्ञापन
श्यामपुर। ऊर्जा निगम की लापरवाही से श्यामपुर, कांगड़ी, गाजीवाली, सजनपुर और बाहर पीली में सोमवार देर रात से लेकर मंगलवार दोपहर तक बिजली गुल रही। भीषण गर्मी के बीच करीब 14 घंटे तक बिजली न आने से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी मासूम बच्चों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ी।

सोमवार रात 11:15 बजे अचानक बिजली चली गई जो अगले दिन मंगलवार दोपहर 1:30 बजे तक पूरी तरह बाधित रही। रात के अंधेरे और उमस भरी गर्मी के कारण लोग रातभर सो नहीं सके। श्यामपुर ग्राम प्रधान योगेश चौहान का आरोप है कि समस्या शुरू होने के बाद उन्होंने स्थानीय विद्युत विभाग के जेई अरविंद कुमार और अन्य कर्मचारियों को कई बार फोन मिलाया लेकिन किसी ने भी फोन उठाना मुनासिब नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के इस रवैए पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भारी नाराजगी जताई है। अक्सर इन पांच गांवों में अघोषित बिजली कटौती होती रहती है। स्थानीय विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह लापरवाह हो चुके हैं जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन




बिजली विभाग के लाइनमैन रियाजुद्दीन ने बताया कि सोमवार रात लगभग 11:00 बजे तिरछी पुलिया के पास ओवरलोडिंग की वजह से 11 हजार की लाइन में फाॅल्ट आ गया था। फाॅल्ट घने जंगल के अंदर हुआ था इसलिए रात में इसे ढूंढने और ठीक करने में दिक्कत आई।

विभाग के मुताबिक, मंगलवार सुबह से ही कर्मचारी लाइन को दुरुस्त करने में जुट गए थे और दोपहर करीब 12:30 बजे से श्यामपुर व आसपास के क्षेत्रों में धीरे-धीरे बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि सुचारू रूप से बिजली दोपहर 1:30 बजे के बाद ही मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed